एक Snapchat+ सब्स्क्राइबर के रूप में, आप 3 महीने, 6 महीने, या 12 महीने के लिए Snapchat ऐप से उन फ्रेंड्स को जो सब्स्क्राइब्ड नहीं हैं, Snapchat+ गिफ़्ट कर सकते हैं और Apple App Store या Google Play स्टोर के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
Snapchat+ गिफ़्ट करने के लिए...
- मेरा अकाउंट खोलें और अपने Snapchat+ सदस्यता कार्ड पर टैप करें
- 'Snapchat+ गिफ़्ट' पर टैप करें
- Snapchat+ गिफ़्ट करने के लिए किसी फ़्रेंड को चुनें
- गिफ़्ट की अवधि चुनें और खरीदारी की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 'Snapchat+ गिफ़्ट' बटन पर टैप करें
किसी Snapchat+ गिफ़्ट को रिडीम करने के लिए...
- मेरा अकाउंट खोलें और 'Snapchat+' टैप करें
- 'Snapchat+ गिफ़्ट' पर टैप करें
- 'गिफ़्ट मिला' पर टैप करें
- प्रक्रिया शुरू करने के लिए 'रिडीम करें' बटन पर टैप करें
कृपया ध्यान दें:
- गिफ़्ट एक बार मे की जाने वाली ख़रीदारी हैं, ये बार-बार होने वाला सब्सक्रिप्शन नहीं हैं। अगर आपके पास पहले से ही Snapchat+ का सब्सक्रिप्शन है और फिर आपको कोई गिफ़्ट सब्सक्रिप्शन मिलता है, तो आपका गिफ़्ट सब्सक्रिप्शन आपके ओरिजिनल सब्सक्रिप्शन के खत्म होने के बाद शुरू होगा, इसलिए अपना Snapchat+ गिफ़्ट रिडीम करने के लिए आपको अपना मौजूदा सब्सक्रिप्शन रद्द करना पड़ेगा।
- अगर आपके पास Snapchat+ गिफ़्ट मिलने पर एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, तो आपको खरीदी गई अवधि तक एक्सेस मिलता रहेगा, जिसके बाद आपका Snapchat+ गिफ़्ट शुरू हो जाएगा।