क्या आपके फ़ोन पर बहुत सारे नोटिफ़िकेशंस दनादन आ रहे हैं? Snapchat ऐप में अपनी नोटिफ़िकेशन सेटिंग को कंट्रोल करने का तरीका जानें।
आप Snapchat के लिए नोटिफ़िकेशंस को किसी भी समय बंद (और फिर से चालू) कर सकते हैं!
Snapchat के लिए सभी नोटिफ़िकेशंस बंद करें:
- सेटिंग खोलने के लिए प्रोफ़ाइल स्क्रीन में ⚙️ बटन पर टैप करें
- 'नोटिफ़िकेशंस' पर टैप करें
- Snapchat के लिए उन नोटिफ़िकेशंस को अनचेक करें जिन्हें आप बंद करना चाहते हैं
कृपया ध्यान दें: आपके पास मौजूद डिवाइस के आधार पर, आपको Snapchat ऐप में नोटिफ़िकेशंस को मैनेज करने से पहले, अपने डिवाइस की सेटिंग में उन्हें सक्षम करना पड़ सकता है।