डायरेक्टर मोड कैमरा फ़ीचर का सेट है जो बेहतरीन वीडियो कंटेंट बनाने के लिए है - चाहे वो स्पॉटलाइट के लिए हो, स्टोरीज़ के लिए हो या फिर अपने किसी अन्य Snaps के लिए हो!
डायरेक्टर मोड को एक्सेस करने के लिए, कैमरा स्क्रीन पर कैमरा मोड टूलबार में फिल्म कैमरा आइकन पर टैप करें।
मुझे अब डायरेक्टर मोड नहीं मिल रहा है। यह कहाँ गया?
अगर आपको कैमरा मोड टूलबार में डायरेक्टर मोड नहीं दिखाई देता है, तो आप पहले 'डायरेक्टर मोड' पर टैप किए बिना, अभी टूलबार में इन्हें अलग-अलग फ़ीचर्स के रूप में देख सकते हैं:
- हैंड्स-फ़्री, मल्टी-क्लिप रिकॉर्डिंग सुविधाओं को सक्रिय करने के लिए टूलबार में 'हैंड्स फ़्री' आइकन पर टैप करें
- आपका वीडियो कितनी तेजी से चलता है, इसे बदलने के लिए 'स्पीड' आइकन पर टैप करें