Snapchat+ सब्सक्राइबर के रूप में, आप अपने द्वारा सोचे गए प्रॉम्प्ट के आधार पर अपनी प्रोफ़ाइल के लिए मज़ेदार बैकग्राउंड बनाने के लिए जेनरेटिव AI का उपयोग कर सकते हैं!
AI प्रोफ़ाइल बैकग्राउंड्स जनरेट करने के लिए...
- मेरा अकाउंट खोलें और अपने 3D बिटमोजी हेडर में बैकग्राउंड आइकन टैप करें
- बैकग्राउंड्स में, इनपुट बार पर टैप करें और एक प्रॉम्प्ट टाइप करें, या सुझाए गए प्रॉम्प्ट में से किसी का उपयोग करें। कोई रैंडम प्रॉम्प्ट चुनने के लिए, आप डाइस आइकन पर भी टैप कर सकते हैं
- अपने प्रॉम्प्ट के आधार पर बैकग्राउंड्स जनरेट करना शुरू करने के लिए 'खोज, पर टैप करें
- रिजल्ट लोड हो जाने के बाद, आप अपनी पसंद के बैकग्राउंड का चयन करें और 'बैकग्राउंड सेट करें' पर टैप करें
- बैकग्राउंड को अपनी प्रोफ़ाइल में सेव करने के लिए 'सेव करें' पर टैप करें
किसी बैकग्राउंड की रिपोर्ट करने के लिए...
- उनकी प्रोफ़ाइल में जाएं, और टॉप दाएं कोने पर तीन डॉट्स पर टैप करें
- अगर वे एक फ़्रेंड हैं, तो 'फ़्रेंडशिप को प्रबंधित करें' पर टैप करें और फिर 'बैकग्राउंड की रिपोर्ट करें' पर टैप करें। अगर वे एक फ़्रेंड नहीं हैं, तो 'बैकग्राउंड की रिपोर्ट करें' पर टैप करें
- जिस कारण से आप बैकग्राउंड की रिपोर्ट कर रहे हैं उसका चयन करें और टेक्स्ट बॉक्स में अपना फ़ीडबैक टाइप करें
- 'सबमिट करें' पर टैप करें