यह पृष्ठ हमारी गोपनीयता नीति की पूरक है जो उन उद्देश्यों के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करती है जिनके लिए हम व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करते हैं और ऐसा करने से जुड़े हमारे कानूनी आधार के बारे में भी बताता है।
डेटा प्रोसेसिंग का सारांश
कुछ अधिकार क्षेत्रों में यह आवश्यक है कि हम विशेष उद्देश्यों के लिए डेटा को प्रोसेस करने के पीछे हमारे कानूनी आधार के बारे में बताएं। नीचे दिए गए टेबल में उन उद्देश्यों की एक सूची दी गई है जिनके लिए हम व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करते हैं। यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र, यूनाइटेड किंगडम और अन्य अधिकार क्षेत्रों से मिलने वाले डेटा के लिए जिन्हें प्रोसेस करने के लिए कानूनी आधार की जरूरत पड़ती है, नीचे दिए गए टेबल में उन प्राथमिक कानूनी आधारों के बारे में बताया गया है जिनके आधार पर हम ऐसी प्रोसेसिंग करते हैं।
|
उद्देश्य |
उद्देश्य का वर्णन |
व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियां
|
प्रोसेसिंग के लिए कानूनी आधार |
वैध हित पर निर्भरता से संबंधित स्पष्टीकरण |
||
|---|---|---|---|---|---|---|
|
संचालन करें, प्रदान करें और बनाए रखें
|
Snap सेवाओं का संचालन करें, प्रदान करें और बनाए रखें |
Snapchat और हमारी सेवाओं का संचालन करने, प्रदान करने, और उन्हें बनाए रखने के लिए Snap, व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करता है। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
Snap की सेवाएं संचालित करने, वितरण करने और बनाए रखने में Snap और उसके यूज़र्स की वैध हित होती है। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम यूज़र्स को अपनी गोपनीयता नीति और सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि प्रोसेसिंग, Snap चैटर्स (हमारे किशोर यूज़र्स सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है।
|
|
|
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
पर्सनलाइज़ेशन - कॉन्टेंट
|
Snapchat की सेवाएं पर्सनलाइज़्ड होती हैं और Snap ये पर्सनलाइज़्ड सेवाएं प्रदान करने के लिए Snap चैटर्स की व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करता है, जिनमें ये भी शामिल हैं: Snap चैटर के अनुभवों में सन्दर्भ जोड़ें, उदाहरण के लिए, Snap चैटर के लोकेशन (यदि सेटिंग ऑन हो) और Snap चैटर की फ़ोटो या वीडियो के कॉन्टेंट (उदाहरण के लिए, यदि Snap चैटर की फ़ोटो में एक कुत्ता है तो उसे मेमोरीज़ में "dog" शब्द के माध्यम से खोजा जा सकता है) के आधार पर खोजने योग्य लेबल्स के साथ Snap चैटर की मेमोरीज़ को टैग करके। फ़्रेंड्स को Snap मैप में सुझाव देना, फ़्रेंड्स के साथ शेयर करने के लिए AI का उपयोग करके Snaps और अन्य कॉन्टेंट जनरेट करना, Snap चैटर के कॉन्टेंट या एक्टिविटी के आधार पर Snap चैटर के हितों को दर्शाना, Snap चैटर्स को हमारे द्वारा दिखाए जाने वाले कॉन्टेंट को कस्टमाइज़ करना, जिसमें विज्ञापन भी शामिल हैं।
|
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
Snap द्वारा अपनी सेवाओं को पर्सनलाइज़ करने की प्रक्रिया में Snap, उसके उपयोगकर्ताओं और कॉन्टेंट पार्टनरों का एक वैध हित होता है जिसमें हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर उपयोगकर्ताओं को दिखाया जाने वाला कॉन्टेंट भी शामिल है। उपयोगकर्ता इस पर्सनलाइज़ेशन के बिना अपने हितों वाले कॉन्टेंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे, नए कॉन्टेंट पार्टनर्स को एक इच्छुक ऑडिएंस नहीं मिल पाएगा और Snap, प्लैटफ़ॉर्म को सबके लिए सुरक्षित और आनंददायक नहीं रख पाएगा। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपने गोपनीयता केंद्र, गोपनीयता नीति और Snapchat सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि यह प्रोसेसिंग, Snap चैटर्स (हमारे किशोर उपयोगकर्ता सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है।
|
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
पर्सनलाइज़ेशन और मेज़रमेंट - विज्ञापन
|
पर्सनलाइज़्ड सेवा प्रदान करने का एक अन्य तरीका हमारे द्वारा दिखाए जाने वाले विज्ञापन हैं। इसमें हमारी सेवाओं पर और उसके बाहर दोनों जगहों पर विज्ञापन का पर्सनलाइज़ेशन, टारगेटिंग, और मेज़रमेंट भी शामिल है।
|
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
विज्ञापन को पर्सनलाइज़ करने और उसकी प्रभावशीलता को मापने की प्रक्रिया में Snap, उसके उपयोगकर्ताओं और विज्ञापनदाताओं का एक वैध हित होता है। जब Snaps, विज्ञापन दिखाता है, तो Snap, विज्ञापनों की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जानकारी का उपयोग करता है। यह Snap को एक उपयोगकर्ता के हितों के अनुरूप एक बेहतर अनुभव प्रदान करने की अनुमति देता है और यह अधिक मूल्यवान विज्ञापन प्रस्ताव प्रदान करने के लिए आवश्यक है जो Snap की सेवाओं को सपोर्ट करने और बेहतर बनाने के लिए राजस्व उत्पन्न करते हैं। विज्ञापन को पर्सनलाइज़ किए बिना, Snap का विज्ञापन उसे देखने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए कम आकर्षक और विज्ञापनदाताओं के लिए बहुत कम मूल्यवान होगा। विज्ञापन का मेज़रमेंट इसलिए आवश्यक है ताकि विज्ञापनदाताओं को Snap के माध्यम से खरीदे जाने वाले विज्ञापन के कार्य प्रदर्शन को बेहतर ढंग से समझने का साधन मिल सके। विज्ञापन का मेज़रमेंट, Snap के बिज़नेस का एक महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह विज्ञापनदाताओं को इस बारे में सूचित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है कि उन्हें किस तरह का विज्ञापन चलाना चाहिए, कब चलाना चाहिए, और उसमें किस तरह का कॉन्टेंट शामिल करना चाहिए, और उन्हें किस तरह की ऑडिएंस के पास पहुँचने की कोशिश करनी चाहिए। विज्ञापन मेज़रमेंट के बिना, Snap का विज्ञापन इसे देखने वालों के लिए कम आकर्षक होगा और विज्ञापनदाताओं के लिए बहुत कम मूल्यवान होगा। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम यूज़र्स को अपने गोपनीयता केंद्र, गोपनीयता नीति, और Snapchat सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि प्रोसेसिंग, Snap चैटर्स (हमारे किशोर यूज़र्स सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है।
|
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
विकास |
पर्सनलाइज़ेशन, विज्ञापन, ऑगमेंटेड रिएलिटी, सुरक्षा और सुरक्षितता, निष्पक्षता और समावेशिता के लिए, और सेवाओं के दुरुपयोग या सेवाओं की अन्य शर्तों के उल्लंघन को रोकने के लिए एल्गोरिथम और मशीन लर्निंग मॉडल्स सहित, हमारे फीचर्स और सेवाओं का विकास और सुधार करें |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
पर्सनलाइज़ेशन और विज्ञापन के लिए एल्गोरिथम और मशीन लर्निंग मॉडल्स का उपयोग करके, Snap द्वारा अपने फ़ीचर्स का विकास और सुधार करने की प्रक्रिया में Snap, उसके यूज़र्स, उसके कॉन्टेंट पार्टनर्स और विज्ञापनदाताओं का एक वैध हित होता है। एल्गोरिथम और मशीन लर्निंग मॉडल्स का विकास और सुधार करने के साथ-साथ सुरक्षा और सुरक्षितता, निष्पक्षता और समावेशिता, ऑगमेंटेड रिएलिटी, और सेवा की शर्तों के दुरुपयोग या अन्य उल्लंघन को रोकने में भी Snap का एक वैध हित होता है। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपने गोपनीयता केंद्र, गोपनीयता नीति, और Snapchat सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि प्रोसेसिंग, सभी Snap चैटर्स (हमारे किशोर उपयोगकर्ता सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है। |
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
एनालिटिक्स |
रुझान, उपयोग, और मांग की पहचान, निगरानी, और विश्लेषण करें। इसमें एकत्रित, व्यक्तिगत रूप से न पहचानने योग्य या अज्ञात जानकारी का उत्पादन भी शामिल है। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
अपने बिज़नेस फैसलों के बारे में सूचित करने के लिए Snap की सेवाएं कैसे काम कर रही हैं यह समझने में Snap, उसके कॉन्टेंट पार्टनर्स, विज्ञापनदाताओं और नियामकों का एक वैध हित होता है। अधिकांश मामलों में, इस उद्देश्य को स्वचालित साधनों (यानी, मनुष्यों द्वारा अन्तर्निहित व्यक्तिगत जानकारी को देखे बिना) के माध्यम से एकत्रित, बेनामी या छद्म-नामी डेटा का उपयोग करके पूरा किया जा सकता है और प्राइवेट कम्युनिकेशंस वाले कॉन्टेंट को प्रोसेस नहीं किया जाता है। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपनी गोपनीयता नीति और सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं और (3) मुख्य रूप से बेनामी या छद्मनामी डेटा का उपयोग करके हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि प्रोसेसिंग, Snap चैटर्स (हमारे किशोर उपयोगकर्ता सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है। |
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
रिसर्च |
Snap चैटर और साधारण उपभोक्ता के हितों और रुझानों को बेहतर ढंग से समझने के लिए रिसर्च करें, जिसमें हमारी सेवाओं का उपयोग किए जाने के तरीके शामिल हैं। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
यह समझने में Snapchat का एक वैध हित होता है कि उपयोगकर्ता और उपभोक्ता, Snapchat या इस तरह के उत्पादों के साथ कैसे इंटरैक्ट कर रहे हैं ताकि वह अपने बिज़नेस से जुड़े फैसलों के बारे में सूचित कर सके और कॉन्टेंट पार्टनर्स, विज्ञापनदाताओं और नियामकों के साथ निष्कर्ष शेयर कर सके। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपनी गोपनीयता नीति और सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि प्रोसेसिंग, Snap चैटर्स (हमारे किशोर उपयोगकर्ता सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है। |
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
| सुरक्षा | Snap, Snapchat की रक्षा करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करता है। इसमें हमारी सेवाओं की सुरक्षा और सुरक्षितता को बढ़ाना, Snap चैटर की पहचान की जांच करना, धोखाधड़ी या अन्य अनधिकृत या अवैध गतिविधि को रोकना, जैसी बातें शामिल हैं। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
हमारी सेवाओं की सुरक्षा और सुरक्षितता को बढ़ाने और धोखाधड़ी या अन्य अनधिकृत या अवैध गतिविधि को रोकने में Snap का एक वैध हित होता है। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपने गोपनीयता केंद्र, गोपनीयता नीति, और सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं, और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है। |
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
मार्केटिंग और प्रमोशन
|
मार्केटिंग और प्रमोशन - नए/मौजूदा फ़ीचर्स या ब्रांड |
Snap, Snapchat के नए या मौजूदा फीचर्स, या सेवाओं को और ज्यादा आम तौर पर बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करता है। इसमें, जहां अनुमति हो वहां, Snapchat, ईमेल, SMS, या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म के माध्यम से Snap चैटर्स को कम्युनिकेशन भेजना शामिल है। उदाहरण के लिए, हम अपनी सेवाओं और प्रोमोशनल ऑफर की जानकारी शेयर करने के लिए Snapchat ऐप, ईमेल, SMS या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं जो हमें Snap चैटर्स के लिए रुचिकर लगती हो। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
अपनी सेवाओं की मार्केटिंग और प्रमोशन में Snap का एक वैध हित होता है। यह Snap को ऐसी जानकारी देने की अनुमति देता है जो उपयोगकर्ताओं को मूल्यवान या उपयोगी लग सकती है। इन नोटिफ़िकेशन्स के बिना, उपयोगकर्ताओं को नए या बेहतर फ़ीचर्स या कॉन्टेंट के बारे में जानने में थोड़ी और कठिनाई हो सकती है। अधिकांश मामलों में, स्पैम विरोधी कानूनों के तहत डायरेक्ट कम्युनिकेशन के लिए कुछ प्रकार की सहमति की जरूरत पड़ती है। जहां हम वैध हित कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं, वहां हम ऐसा करने में सक्षम हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपनी गोपनीयता नीति और सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं, (3) सभी मार्केटिंग या प्रमोशनल कम्युनिकेशंस, लोगों के लिए भविष्य में इस तरह के कम्युनिकेशंस को ऑप्ट आउट करने का विकल्प चुनने के लिए एक तंत्र प्रदान करते हैं, और (4) हमने इस उद्देश्य को Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि प्रोसेसिंग, Snap चैटर्स (हमारे किशोर उपयोगकर्ता सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है। |
|
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
| नॉन-मार्केटिंग/प्रमोशन | उपयोगकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली अकाउंट संबंधी जानकारी, रिमाइंडर अलर्ट्स, या ऑफ-प्लेटफ़ॉर्म संपर्क के बारे में नॉन-मार्केटिंग कम्युनिकेशंस | Snap, उपयोगकर्ताओं के साथ लेनदेन, और नॉन-प्रमोशनल इवेंट्स के बारे में बात करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करता है। इसमें, अकाउंट स्टेटस अपडेट, सुरक्षा अलर्ट, चैट और फ्रेंडिंग रिमाइंडर प्रदान करने के लिए, जहां अनुमति हो वहां, Snapchat, ईमेल, SMS या अन्य मैसेजिंग प्लैटफ़ॉर्म के माध्यम से कम्युनिकेशन भेजना शामिल हो सकता है; इसमें नॉन-Snap चैटर्स को आमंत्रण या Snapchat कॉन्टेंट भेजने से संबंधित हमारे उपयोगकर्ता के अनुरोध को पूरा करना भी शामिल हो सकता है। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
Snap द्वारा उपयोगकर्ताओं को प्रासंगिक कम्युनिकेशंस प्रदान करने में Snap और उसके उपयोगकर्ताओं का एक वैध हित होता है। इन नोटिफ़िकेशन्स के बिना, उपयोगकर्ता, Snapchat में अन्य लोगों के साथ बातचीत करने या महत्वपूर्ण अपडेट पाने से चूक सकते हैं। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपनी गोपनीयता नीति और सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है और सुनिश्चित किया है कि प्रोसेसिंग, Snap चैटर्स (हमारे किशोर उपयोगकर्ता सहित) की उचित उम्मीद के भीतर है। |
|
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
| सपोर्ट | Snap चैटर्स, हमारे समुदाय, और बिज़नेस पार्टनरों को सपोर्ट प्रदान करना। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
Snap चैटर्स, हमारे समुदाय, और बिज़नेस पार्टनर्स को सपोर्ट प्रदान करने में Snap और उसके उपयोगकर्ताओं का एक वैध हित होता है। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपनी गोपनीयता नीति में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं, और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है। |
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
| प्रवर्तन | Snap अपनी शर्तें और कानून लागू करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को प्रोसेस करता है। इसमें, हमारी सेवा की शर्तों और अन्य उपयोग नीतियों को लागू करना, उनका उल्लंघन करने वाले आचरण की जांच और रिपोर्ट करना, कानून प्रवर्तन के अनुरोध का जवाब देना, और कानूनी आवश्यकताओं का पालन करना भी शामिल है। |
Snap चैटर्स द्वारा प्रदान की गई व्यक्तिगत जानकारी
|
|
Snap द्वारा अपनी सेवा की शर्तों और संबंधित नीतियों को लागू करने और क़ानून प्रवर्तन के अनुरोधों का जवाब देने और पालन करने में Snap, उसके उपयोगकर्ताओं, कॉन्टेंट पार्टनर्स और विज्ञापनदाताओं का एक वैध हित होता है। Snap चैटर्स और उसके प्लेटफ़ॉर्म की सुरक्षा को बनाए रखने में Snap का एक वैध हित होता है और ऐसा करने का यह एक तरीक़ा है। हम इस कानूनी आधार पर निर्भर रह सकते हैं क्योंकि (1) हम उपयोगकर्ताओं को अपनी गोपनीयता नीति और सपोर्ट पृष्ठों में इस उद्देश्य के बारे में सूचित करते हैं, (2) हम कम से कम हस्तक्षेप करने वाले साधनों का उपयोग करते हैं, और (3) हमने इस उद्देश्य को अपने Snap चैटर्स के अधिकारों और हितों के साथ उचित रूप से संतुलित किया है। |
||
|
Snap द्वारा जनरेट की गई व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
|
थर्ड पार्टियों से प्राप्त व्यक्तिगत जानकारी
| ||||||
प्रोसेसिंग पर आपत्ति करने का तरीका
यदि आप EEA, UK, स्विट्ज़रलैंड, या इसी तरह के अधिकार वाले अन्य अधिकार क्षेत्रों में रहते हैं, तो आपको हमारे द्वारा आपकी जानकारी के उपयोग पर आपत्ति करने का अधिकार है, जो इस बात पर निर्भर करेगा कि हम इसे किस आधार पर प्रोसेस करते हैं। कई प्रकार के डेटा के साथ, हमने आपको इसे आसानी से डिलीट करने की क्षमता प्रदान की है यदि अब आप नहीं चाहते कि हम इसे प्रोसेस करें। अन्य प्रकार के डेटा के लिए, हमने आपको फ़ीचर को पूरी तरह अक्षम करके अपने डेटा का उपयोग रोकने की क्षमता प्रदान की है। आप ऐप में ये काम कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Snapchat सपोर्ट को देखें।
आप आपत्ति करने के बारे में और गोपनीयता के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के बारे में यहां जान सकते हैं। अगर आप हमारे द्वारा किसी अन्य प्रकार की जानकारी की प्रोसेसिंग से सहमत नहीं हैं, तो आप इस फॉर्म को भरकर हमसे संपर्क कर सकते हैं।
ध्यान दें: सुनिश्चित करें कि विवरण में वह सभी जानकारी शामिल हैं जो आपके अनुसार आपके अनुरोध की समीक्षा करने में हमारी मदद करेगी, जिसमें वह डेटा और प्रोसेसिंग गतिविधि शामिल है जिस पर आप आपत्ति कर रहे हैं, वह प्रोसेसिंग गतिविधि आपको कैसे प्रभावित करती है, और आप आपत्ति क्यों करना चाहते हैं। कृपया यथासंभव विशिष्ट रहें।
मेरे द्वारा प्रोसेसिंग पर आपत्ति करने पर क्या होता है?
हम आपके आपत्ति अनुरोध की सावधानीपूर्वक समीक्षा करेंगे और परिणाम के साथ फॉलो-अप करेंगे। आपके अनुरोध की समीक्षा करने में हमारी मदद करने के लिए, कृपया अधिक से अधिक जानकारी शामिल करें।
हमारी समीक्षा के दौरान हमारे द्वारा आपके डेटा के उपयोग के बारे में आपकी उम्मीदों, शामिल लोगों (जिसमें हम, आप, हमारा समुदाय और अन्य Snap चैटर्स, या अन्य थर्ड पार्टियाँ भी शामिल हो सकती हैं) के लिए डेटा के उपयोग के जोखिमों और लाभों, और इस बात को भी ध्यान में रखा जाएगा कि उसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए कोई तुरंत उपलब्ध, कम गोपनीयता-हस्तक्षेपी तरीका भी है या नहीं।
यदि मेरी आपत्ति सफल होती है, तो क्या होगा?
यदि आपकी आपत्ति सफल होती है, तो हम आपकी आपत्ति के अनुसार आपकी जानकारी को प्रोसेस करना बंद कर देंगे। हम अपने फॉलो-अप कम्युनिकेशन में परिणाम के बारे में बताते हुए इसकी व्याख्या करेंगे।
यदि मेरी आपत्ति सफल नहीं होती है, तो क्या होगा?
यदि आपकी आपत्ति असफल होती है, तो हम आपको इसका कारण बता देंगे। संभावित कारण हो सकते हैं:
- हमारे पास आपकी आपत्ति को समझने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है, आप किसी विशिष्ट प्रोसेसिंग गतिविधि पर आपत्ति नहीं कर रहे हैं, या आपने आपत्ति के लिए विशिष्ट आधार प्रदान नहीं की है।
- हमारे वैध हितों (या किसी थर्ड-पार्टी के हितों) के खिलाफ, आपके हितों या मौलिक अधिकारों या स्वतंत्रताओं को संतुलित करने के लिए आपकी आपत्ति को अस्वीकार करना लाभदायक होता है।
- हम उस प्रोसेसिंग गतिविधि के लिए कानूनी आधार के रूप में वैध हित या जनहित पर निर्भर नहीं रह रहे हैं, जिस पर आप आपत्ति कर रहे हैं।
यदि हम आपकी आपत्ति को अस्वीकार करते हैं, तो आप डच डेटा संरक्षण प्राधिकारी या अपने स्थानीय डेटा संरक्षण पर्यवेक्षी प्राधिकारी के पास एक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।