अगर आपकी आयु 13 साल से कम है (या आपके न्याय-अधिकार क्षेत्र में न्यूनतम आयु से कम है), तो आपका अकाउंट हमारी सेवा की शर्तों में निर्धारित न्यूनतम आयु का उल्लंघन करने की वजह से लॉक कर दिया गया है। अगर आपके पास पहले से ही Snapchat अकाउंट है, तो हम आपको सुझाव देते हैं कि आप जल्द से जल्द अपना डेटा डाउनलोड कर लें। आपका अकाउंट लॉक होने के बाद, उसे जल्द ही स्थायी रूप से हटा दिया जाएगा। जब आप 13 साल की आयु (या आपके न्याय-अधिकार क्षेत्र में न्यूनतम आयु) के हो जाते हैं, तो आप नया अकाउंट बना सकते हैं।
अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से लॉक कर दिया गया है या अगर आपकी आयु 13 साल (या आपके न्याय-अधिकार क्षेत्र में न्यूनतम आयु) है, तो आप Snapchat का उपयोग जारी रखने के लिए अपनी आयु सत्यापित कर सकते हैं। कृपया 'अपनी आयु सत्यापित करें' पर टैप करें और Snapchat ऐप में दिए गए निर्देशों को फ़ॉलो करें।
आयु सत्यापन के उपलब्ध तरीके
फ़ोटो आईडी: हमारे थर्ड-पार्टी सेवा प्रदाता, k-ID, आपके आयु की पुष्टि करने के लिए आपके सरकार द्वारा जारी किए गए पहचान कार्ड को स्कैन और प्रमाणित करेंगे। आपके द्वारा सबमिट किए दस्तावेज़ों का इस्तेमाल केवल आपकी आयु सत्यापित करने के लिए ही किया जाएगा।
माता-पिता के साथ सत्यापन: आप अपनी आयु सत्यापित करने के लिए अपने माता-पिता को एक लिंक भेज पाएंगे। अगर आप यह विकल्प चुनते हैं, तो हमारे थर्ड-पार्टी सेवा प्रदाता, k-ID, आपके माता-पिता को उनकी आयु सत्यापित करने के लिए एक नोटिफ़िकेशन भेजेंगे और फिर आपकी जन्म तिथि को प्रमाणित करेंगे। इस विधि के लिए प्रदान किए गए संपर्क एवं अन्य जानकारी का उपयोग केवल आपकी आयु सत्यापित करने के लिए ही किया जाएगा।
मदद चाहिए?
अगर आपको अपनी आयु सत्यापित करने में समस्या हो रही है या परिणाम से सहमत नहीं हैं, तो कृपया सहायता के लिए k-ID से संपर्क करें। अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से लॉक कर दिया गया था और आप ऊपर दिए गए तरीकों के माध्यम से अपना अकाउंट अनलॉक करने में असमर्थ रहे हैं, तो हमसे संपर्क करें।