कॉमिक Bitmoji क्या है?
Snapchat+ सब्सक्राइबर्स, कॉमिक Bitmoji को ऑन कर सकते हैं — यह एक नई स्टाइल है जो पुराने कॉमिक अवतारों का चार्म वापस लाती है और साथ ही आज की 3D संरचना के फायदे भी देती है। इसे अपने अवतार के लिए एक फ़िल्टर की तरह समझें — आपका वही प्यारा कस्टमाइज़ेशन और एक्सप्रेशन, जिन्हें अब पुराने आइकोनिक कॉमिक प्रेरित लुक की याद दिलाने वाली नई डिज़ाइन में पेश किया जा रहा है।
मैं कॉमिक Bitmoji स्टाइल को कैसे ऑन करूं?
कॉमिक Bitmoji को ऑन करने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो करें।
- मेरा अकाउंट खोलें और सबसे टॉप पर अपने Snapchat+ सदस्यता कार्ड पर टैप करें
- 'कॉमिक Bitmoji' पर टैप करें और उसे ऑन या ऑफ करें
मैं कॉमिक Bitmoji स्टाइल कहां देखूंगा?
जब आप कॉमिक Bitmoji को ऑन कर देंगे, तब आपको पूरे ऐप में इसी स्टाइल में अवतार दिखने लगेंगे। आप इन जगहों पर जाकर नई स्टाइल को देख सकते हैं:
- आपकी प्रोफ़ाइल
- फ़्रेंडशिप प्रोफ़ाइल्स
- मैप पर
- स्टिकर्स
- रिएक्शन्स
- Android कीबोर्ड और विजेट
कॉमिक स्टाइल इस समय Snapchat के कुछ हिस्सों में उपलब्ध नहीं है, जैसे एनिमेटेड Bitmoji वाले लेंस, Bitmoji स्टोरीज़, या वे जगहें जहाँ आप Snapchat के बाहर अपने Bitmoji का इस्तेमाल करते हैं।
क्या मेरे फ़्रेंड्स मेरे नए कॉमिक स्टाइल Bitmoji को देख पाएंगे?
जिन फ़्रेंड्स ने कॉमिक स्टाइल को ऑन नहीं किया है, वे कॉमिक स्टाइल तभी देख पाएंगे जब आप स्टिकर्स, Snaps और प्रोफ़ाइल शेयर्स के माध्यम से अपने Bitmoji को उनके साथ शेयर करेंगे।