टेक्सास में Snapchat का उपयोग करने पर कौन-से प्रतिबंध लागू होते हैं?
टेक्सास कानून में हाल के घटनाक्रमों के कारण, यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है, तो आपको नया Snapchat अकाउंट बनाने के लिए माता-पिता या अभिभावक से सहमति लेनी पड़ सकती है।
भले ही इस तरह की स्थितियों में इन परिवर्तनों का इम्पैक्ट थोड़ा निराशाजनक लग सकता है, पर ये बदलाव दरअसल बदलते हुए कानूनी और नियामक माहौल के परिणामस्वरूप हुए हैं। इसका असर दुर्भाग्य से आपके अनुभव पर पड़ रहा है। इस परिवर्तन को प्रेरित करने वाले कानूनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया यहां देखें।
अगर मेरी आयु 13 से 18 साल के बीच है, तो मेरे माता/पिता या अभिभावक, सहमति का सत्यापन कैसे कर सकते हैं?
आपको iOS पर App Store के साथ अपनी उम्र साझा करनी पड़ सकती है। हम Apple द्वारा शेयर की गई जानकारी का उपयोग करके आपकी उम्र को सत्यापित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे देखें।
- साइन अप के दौरान अपने फ़ोन या ईमेल को सत्यापित करने के बाद, आपको Snapchat का उपयोग करने की अपनी पात्रता के बारे में एक प्रॉम्प्ट दिखाई दे सकता है
- जारी रखने के लिए 'आयु सीमा शेयर करें' पर टैप करें
- अगर आपने पहले इस फीचर का उपयोग नहीं किया है, तो आपके माता/पिता या अभिभावक को ऐप्स के लिए आयु सीमा सेट करने में आपकी मदद करनी होगी
अगर मेरी आयु 18 साल या उससे अधिक है, तो मैं अपनी आयु का सत्यापन कैसे करूं?
आपको टेक्सास में iOS पर App Store के साथ अपनी उम्र साझा करनी पड़ सकती है। हम Apple द्वारा शेयर की गई जानकारी का उपयोग करके आपकी उम्र को सत्यापित करते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे देखें:
- साइन अप के दौरान अपने फ़ोन या ईमेल को सत्यापित करने के बाद, आपको Snapchat का उपयोग करने की अपनी पात्रता के बारे में एक प्रॉम्प्ट दिखाई दे सकता है
- जारी रखने के लिए 'आयु सीमा शेयर करें' पर टैप करें
- अगर आपने पहले इस फीचर का उपयोग नहीं किया है, तो आपको ऐप्स के लिए आयु सीमा सेट करनी होगी
मदद चाहिए?
अतिरिक्त सहायता के लिए, कृपया नीचे देखें:
- अगर आपको Apple के संबंध में ऐप्स के लिए आयु सीमा के बारे में और अधिक मदद चाहिए, तो कृपया Apple सपोर्ट से संपर्क करें।
- अगर आपको Snapchat के लिए साइन अप करने में समस्या हो रही है और आप इस लेख में बताए गए तरीकों के माध्यम से एक्सेस हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो कृपया Snapchat Support Bot के साथ समस्या निवारण करने का प्रयास करें।