म्युचुअल फ्रेंड्स वे Snap चैटर्स हैं जिनके साथ आप और कोई दूसरा व्यक्ति दोनों फ्रेंड्स हैं। म्युचुअल फ़्रेंड्स को देखकर आपको यह पुष्टि करने में मदद मिल सकती है कि आप सही व्यक्ति को जोड़ रहे हैं।
मुझे किसी अन्य Snap चैटर के म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची कब दिखाई देगी?
- आपको किसी अन्य यूज़र के म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची केवल तभी दिखाई देगी जब आप और दूसरे Snap चैटर ने म्युचुअल फ़्रेंड्स को शेयर करने की सुविधा को चालू कर रखा हो।
- कृपया ध्यान दें: यदि आपने म्युचुअल फ़्रेंड्स को शेयर करने की सुविधा को चालू कर रखा है, जबकि अन्य Snap चैटर ने ऐसा नहीं किया है जिसका प्रोफ़ाइल पेज आप देख रहे हैं, तो कोई म्युचुअल फ़्रेंड्स दिखाई नहीं देगा।
- अगर आप दोनों म्युचुअल फ़्रेंड्स शेयर कर रहे हैं, तो आप उस Snap चैटर के प्रोफ़ाइल पेज पर म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची देख सकते हैं।
- कृपया ध्यान दें: यदि एक या अधिक म्युचुअल फ़्रेंड्स, म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची में दिखाई नहीं देते हैं, तो इसका मतलब यह भी हो सकता है कि उन यूज़र्स ने म्यूचुअल फ़्रेंड्स को चालू नहीं किया है।
मैं म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची को चालू/बंद कैसे करूं?
अपनी म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची को दूसरों के साथ शेयर करने और दूसरों के म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची में दिखाई देने की सुविधा को सक्षम करना आपकी पसंद पर निर्भर करता है।
इसके सक्षम हो जाने के बाद, आप इन चरणों को फ़ॉलो करके इसे किसी भी समय अक्षम कर सकते हैं:
- अपनी प्रोफ़ाइल में जाएं
- एडिट आइकन पर टैप करें
- "म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची दिखाएं" टॉगल को अक्षम करें। आप सेटिंग में "मेरी गोपनीयता और डेटा" के तहत भी 'म्युचुअल फ़्रेंड्स' को ढूंढ सकते हैं और इसे वहां बंद कर सकते हैं।
मुझे म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची क्यों नहीं दिखाई दे रही है?
ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको म्युचुअल फ़्रेंड्स की सूची नहीं भी दिख सकती है..
- हो सकता है कि उस यूज़र के साथ आपका कोई म्युचुअल फ़्रेंड्स न हो
- हो सकता है कि दूसरा व्यक्ति अभी तक म्युचुअल फ्रेंड्स शेयर नहीं कर रहा हो
- आपके और दूसरे यूज़र के बीच के म्युचुअल फ़्रेंड्स ने अपनी म्यूच्यूअल फ़्रेंड्स सेटिंग को चालू नहीं किया है और इसलिए छिपे रहते हैं
- हो सकता है कि यह सुविधा उस अकाउंट या क्षेत्र के लिए उपलब्ध न हो