चार्म्स मज़ेदार, खास यादें हैं जो आपकी फ़्रेंडशिप का जशन मानते हैं! आपके फ़्रेंड्ज़ के साथ आपकी बातचीत और रिश्तों के के हिसाब से चार्म्स जोड़े जाते हैं।
चार्म्स देखने के लिए, फ़्रेंडशिप प्रोफ़ाइल या ग्रुप प्रोफ़ाइल खोलें और नीचे तक स्क्रॉल करें। आप इसके बारे में अधिक जानने के लिए प्रत्येक चार्म टैप कर सकते हैं। वापस जाने के लिए, बस चार्म के बाहर टैप करें या नीचे की ओर स्वाइप करें।
आपके चार्म्स समय के साथ अपडेट होते रहेंगे, इसलिए नई अप्रत्याशित बातों के लिए नज़र खुली रखना सुनिश्चित करें!
चार्म्स कैसे जोड़े जाते हैं
चार्म्स खास अप्रत्याशित चीज़़ें हैं जो आपके फ़्रेंड्ज़ के साथ आपके रिश्तों और आप एक दूसरे से कैसे बातचीत करते हैं उसके आधार पर जुड़ती हैं। यह मज़े करने के बारे में है!
फ़्रेंड इमोजी, Bitmoji, जन्मदिन के दिन, नेम डिस्प्ले तथा और भी कई चीज़़ों से संबंधित कुछ चार्म्ज़ आप देख सकते हैं!
चीज़ों को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आपके चार्म्स नियमित रूप से बदलते हैं। दूसरों की तुलना में कुछ जल्दी रिफ़्रेश होते हैं।
ग्रुप चार्म
ग्रुप चार्म आपके ग्रुप के सबसे क्रीएटिव और सक्रिय सदस्यों को मस्ती भरे और अनोखे तरीकों से उजागर करते हैं।
कुछ ग्रुप चार्म भी मिलते-जुलते Bitmoji पोज़ के साथ आते हैं! अगर यह किसी का बर्थडे है, तो आप अन्य पोज़ के बजाय बर्थडे पोज़ देख सकते हैं।
अपने ग्रुप के किसी एक प्रोफ़ाइल पर जाएं और ग्रुप चार्म देखने के लिए नीचे तक स्क्रोल करें. ग्रुप के सभी सदस्यों को ग्रुप चार्म दिखाई देते हैं।