आपके Snapchat कैशे में डेटा होता है, जो ऐप को ज़्यादा तेज़ चलने में मदद करता है। अगर आपको अपने डिवाइस में स्टोरेज़ स्पेस खाली करने की ज़रूरत पड़े या कुछ समस्याओं को दूर करना हो, तो आप कैशे साफ़ करें।
कैशे साफ़ करने से आपकी कोई भी मेमोरीज़, Snap या चैट डिलीट नहीं होंगी 👍
iOS पर:
- मेरे अकाउंट में, सेटिंग खोलने के लिए गियर आइकन ⚙️ टैप करें
- "ऐप और गोपनीयता" तक स्क्रॉल करें और 'मेरी गोपनीयता और डेटा' टैप करें
- "मेरा डेटा मैनेज करें" के तहत 'कैश साफ़ करें' पर टैप करें
- 'साफ़ करें' पर टैप करके पुष्टि करें
अगर आप iOS डिवाइस पर हैं, तो आप पूरे कैशे को एक साथ साफ़ करने के बजाय कुछ अलग-अलग कैशे को अलग से साफ़ करें..
Android पर:
- मेरे अकाउंट में, सेटिंग खोलने के लिए गियर आइकन ⚙️ टैप करें
- "ऐप और गोपनीयता" तक स्क्रॉल करें और 'मेरी गोपनीयता और डेटा' टैप करें
- "मेरा डेटा मैनेज करें" के तहत 'डेटा साफ़ करें' टैप करें
- 'कैशे साफ़ करें' पर टैप करें
- 'साफ़ करें' पर टैप करके पुष्टि करें