⚠️ मेरे वे Snaps लापता हैं जिन्हें मैंने हाल ही में अपनी मेमोरीज़ में सहेजा था।
सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके Snapchat ऐप को नवीनतम संस्करण में अपडेट किया गया है। उसके बाद इन चरणों को फ़ॉलो करके अपने डिवाइस का स्टोरेज खाली करने की कोशिश करें:
1. सेटिंग खोलने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल में ⚙️ पर टैप करें
2. नीचे स्क्रॉल करें और 'कैशे साफ़ करें' पर टैप करें
3. iOS पर 'सबको साफ़ करें' या Android पर 'जारी रखें' पर टैप करें
(अपना कैशे साफ करने से आपकी कोई भी मेमोरीज़, Snaps, या चैट्स डिलीट नहीं होंगे।)
4. अपनी डिवाइस को एक मिनट के लिए पूरी तरह से ऑफ़ करें और उसे फिर से ऑन करें
अगर आप पहले ही डिवाइस स्टोरेज को खाली करने की कोशिश कर चुके हैं और आपकी मेमोरीज़ अभी भी गायब हैं, तो हमें खेद है कि वे खो चुके हैं और Snapchat सपोर्ट उन्हें आपके लिए रिकवर नहीं कर सकता।
Snapchat से लॉग आउट करने, किसी अलग डिवाइस पर Snapchat में लॉग इन करने, या Snapchat को अनइंस्टाल करने से पहले हमेशा सुनिश्चित करें कि आपकी मेमोरीज़ का पूरी तरह से बैक अप ले लिया गया है!
⚠️ मैंने गलती से अपनी मेमोरीज़ को डिलीट कर दिया और मैं उन्हें वापस पाना चाहता हूँ।
हमे खेद है, Snapchat सपोर्ट, खो चुकी मेमोरीज़ को रिकवर नहीं कर सकता।
हम Snap चैटर्स की गोपनीयता का सम्मान करते हैं, इसलिए अगर आप अपनी मेमोरीज़ से किसी Snap को डिलीट कर देते हैं तो हमारे सर्वर को उस Snap को जल्द से जल्द मिटा देने के लिए डिजाइन किया गया है, इसीलिए हम आपके लिए आपकी मेमोरीज़ को रिकवर नहीं कर सकते हैं।
अगर ऐसा लग रहा है कि आपकी कुछ या सभी मेमोरीज़ गायब हो गई हैं, तो पहले Snapchat को अपडेट करने और अपने डिवाइस पर स्टोरेज स्पेस में जगह बनाने के लिए ऊपर दिए स्टेप्स फ़ॉलो करें।