अपना Bitmoji अवतार बनाएं
Snapchat के साथ Bitmoji बनाने के लिए...
- Snapchat खोलें, और मेरे अकाउंट स्क्रीन खोलने के लिए टॉप पर अपने Bitmoji या स्टोरी आइकन पर टैप करें
- 'मेरा अवतार बनाएं' को चुनें
- Snapchat आपको बाकी चीज़ों के बारे में बताएगा!
अपना Bitmoji अवतार एडिट करें
Snapchat पर आपके पास पहले से मौजूद Bitmoji को एडिट करने के लिए…
- मेरा अकाउंट स्क्रीन खोलने के लिए सबसे टॉप अपने Bitmoji या स्टोरी आइकन पर टैप करें
- अपना कस्टमाइज़ेशन मेन्यू खोलने के लिए नीचे स्वाइप करें या अपने अवतार पर टैप करें
- इसका रूप एडिट करने के लिए ‘अवतार’ पर टैप करें, नए कपड़े पाने के लिए ‘फ़ैशन’ पर टैप करें, अपनी प्रोफ़ाइल पर आपका Bitmoji कैसा दिखता है, इसे अपडेट करने के लिए ‘सेल्फ़ी’ या ‘सीन’ पर टैप करें!
फ़िलहाल, आप Snapchat मोबाइल ऐप के भीतर ही अपने Bitmoji अवतार को पूरी तरह से कस्टमाइज़ कर सकते हैं और बदल सकते हैं। यह इस समय वेब या आपके डेस्कटॉप पर उपलब्ध नहीं है।