अगर आपको अपना पासवर्ड बदलना है और आप पहले से ही पासवर्ड जानते हैं, तो आप कभी भी इसे बदल सकते हैं!
किसी के साथ भी अपना पासवर्ड शेयर न करें — हमारे साथ भी नहीं! कोई भी Snapchat प्रतिनिधि आपसे पासवर्ड कभी भी नहीं पूछेगा। हमें आपकी मदद करने के लिए इसकी ज़रूरत नहीं होती।
किसी सेक्शन को बढ़ाने के लिए टैप करें:
मैं वेब ब्राउज़र में अपना पासवर्ड रीसेट करना चाहता/चाहती हूँ
- Snapchat अकाउंट पोर्टल पर जाएं: accounts.snapchat.com
- अपने Snapchat अकाउंट से जुड़ा फोन नंबर या ईमेल डालें
- 'पासवर्ड भूल गए' पर क्लिक करें
- अपने फोन या ईमेल पर वन-टाइम लॉग इन कोड भेजें
- आपको मिले एसएमएस या ईमेल में दिए गए निर्देशों को फ़ॉलो करें
मैं ईमेल के ज़रिए Snapchat लॉग इन स्क्रीन से अपना पासवर्ड रीसेट करना चाहता हूँ
- 'क्या अपना पासवर्ड भूल गए?' पर टैप करें
- फिर चुनें कि आप ईमेल के माध्यम से अपना पासवर्ड कैसे रीसेट करना चाहते हैं
- आपको अकाउंट से जुड़े ईमेल पते पर ईमेल के माध्यम से पासवर्ड रीसेट लिंक प्राप्त होना चाहिए
- यूआरएल पर क्लिक करें - अगर आप यूआरएल पर क्लिक नहीं कर सकते हैं, तो अपने ब्राउज़र में यूआरएल कॉपी और पेस्ट करें
- आखिरी में, अपना नया मनचाहा पासवर्ड दर्ज करें!
ऐसा पासवर्ड चुनें जो कम से कम 8 अक्षरों का हो, जिसमें आपका नाम, उपयोगकर्ता नाम, फ़ोन नंबर, बर्थडे या अन्य व्यक्तिगत जानकारी न हो। अपने नए पासवर्ड में संख्या, प्रतीकों और/या बड़े और छोटे अक्षरों का मिश्रण शामिल करना सबसे अच्छा है।
मैं टेक्स्ट के ज़रिए Snapchat लॉग इन स्क्रीन से अपना पासवर्ड रीसेट करना चाहता हूँ
- 'क्या अपना पासवर्ड भूल गए?' पर टैप करें
- फिर चुनें कि आप SMS के माध्यम से अपना पासवर्ड कैसे रीसेट करना चाहते हैं
- अकाउंट से जुड़े फोन नंबर पर सत्यापन कोड भेजा जाना चाहिए
- सत्यापन कोड दर्ज करें और 'जारी रखें' का चयन करें