Snapchat को रिपोर्ट करना
अगर आपको हमारे कम्युनिटी दिशानिर्देश या सेवा की शर्तों के उल्लंघन की रिपोर्ट करनी है, तो आप अपनी रिपोर्ट Snapchat ऐप में सबमिट कर सकते है या इस फ़ॉर्म को भरा जा सकता है. हमारी टीम आपकी रिपोर्ट को रिव्यू करेगी और पक्का करेगी कि सही विशेषज्ञ इसकी जांच करे। रिपोर्ट करने के बारे में और ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया देखें: मैं Snapchat पर गलत व्यवहार या गैर-कानूनी कंटेंट की रिपोर्ट कैसे करूँ?
कानून संख्या 5651 रिक्वेस्ट और लोकल प्रतिनिधि
अगर आप तुर्की में यूज़र हैं और इंटरनेट के ज़रिए ब्रॉडकास्ट को रेगुलेट करने और ऐसे ब्रॉडकास्ट के ज़रिए होने वाले अपराधों को रोकने वाले कानून नंबर 5651 के तहत रिक्वेस्ट सबमिट करना चाहते हैं, तो आप अपनी रिक्वेस्ट हमें यहाँ सबमिट कर सकते हैं।
⚠️ ध्यान दें कि यह फ़ॉर्म सिर्फ तुर्की में में रह्ने वले यूजर के लिए है, जिनकी रिक्वेस्ट कानून संख्या 5651 के आर्टिकल 9 और 9/A के तहत हैं। अगर आप कोई भी कंटेंट रिपोर्ट करना चाहते हैं या आर्टिकल 9 और 9/A के अलावा कोई और रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो कृपया ऐप में या हमारी सपोर्ट साइट पर हमारे नॉर्मल रिपोर्टिंग चैनलों पर जाएं।
Snap ने तुर्की में कानून नंबर 5651 से जुड़े मामलों में यूज़र और अधिकारियों की मदद के लिए एक लोकल प्रतिनिधि भी नियुक्त किया है। हमारा प्रतिनिधि है:
सेलिन बेसेनिक
पता: Esentepe Mah. 23 Temmuz Sok. No:2/1 Esentepe, Şişli, İstanbul, Türkiye
ई-मेल:snapchat@bts-legal.com
रजिस्टर्ड ईमेल:selin.beceni@hs03.kep.tr
तुर्की के लिए Snap Inc. के सीधे संपर्क चैनल के रूप में, आप इसे रैफर कर सकते हैं...
Snap Inc.
c/o Legal Department, Representative - Türkiye
2950 31st Street
Santa Monica, California 90405
representative-turkey@snap.com
गोपनीयता अनुरोध
अगर आपके पास कानून नंबर 5651 के दायरे से बाहर आपकी प्राइवेसी से जुड़े सवाल या रिक्वेस्ट हैं, तो हमने यहाँ आपके टॉप प्राइवेसी टॉपिक के जवाब तैयार किए हैं। अगर आपके सवाल का जवाब नहीं दिया गया है, तो यहां हमारी गोपनीयता टीम से संपर्क किया जा सकता है.
कानून प्रवर्तन अनुरोध
कृपया ध्यान दें कि यूज़र डेटा के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों की रिक्वेस्ट सीधे Snap Inc. को भेजी जानी चाहिए, न कि उसके लोकल प्रतिनिधि को। ज़्यादातर मामलों में, यह रिक्वेस्ट 'आपसी लिगल असिस्टेंट' की कानूनी प्रक्रिया के ज़रिए ही भेजनी होगी। ज्यादा जानकारी Snap की लॉ एनफोर्समेंट गाइड में उपलब्ध है।