शुरुआत से ही, आत्म-अभिव्यक्ति को सशक्त बनाना हमारे सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक रहा है।
हम संवाद के लिए गज़ब के नए तरीके बनाना चाहते हैं, साथ-साथ एक जीवंत कम्युनिटी की सींचते हुए, जहां खुद का होना मजेदार और सुरक्षित दोनों ही रहे। इसका मतलब है कि क्या ठीक है और क्या नहीं है, इसके लिए सरल क्रिएटिव टूल्स और सरल नियम बनाना। इसका मतलब यह भी है कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, चाहे वह स्टोरी को हटाना हो और एक चेतावनी भेजना हो, या अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करना हो।
Snapchatters में से अधिकांश दोस्तों और परिवार के साथ संवाद करने के लिए ऐप का इस्तेमाल करते हैं। किसी भी समुदाय की तरह, एक सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए बुद्धिमानीपूर्ण और निरंतर कार्य की आवश्यकता होती है। यहाँ कुछ ऐसे तरीके दिए गए हैं जिनसे हम यह कर रहे हैं!
हमारा नजरिया
जब आप Snapchat के लिए साइन अप करते हैं, तो आप सेवा शर्तों से सहमत हो जाते हैं, जो उन चीजों पर रोक लगाती है, जैसे कि बदमाशी करने से और जनता में अश्लील कंटेंट को बांटने पर। हमने Snapchatters के लिए उनके सामने आने वाले किसी भी अनुचित Snap या अन्य कंटेंट को रिपोर्ट करने के लिए आसान तरीके बनाएं हैं, और नियमों को लागू करने में मदद करने और एक ऐसी जगह बनाएं के लिए समर्पित सेफ़्टी और सपोर्ट टीमें बनाई हैं, जहां यूज़र्स और ब्रांड्स सुरक्षित महसूस करें।
हम उन Snapchatters के खिलाफ ऐक्शन लेने के लिए उन्नत, स्वचालित तरीकों में निवेश कर रहे हैं, जो हमारी शर्तों और कम्युनिटी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं। उदाहरण के लिए, हमारी अब्यूज़ इंजीनियरिंग टीम Snapchat पर दुरुपयोग और स्पैम की घटनाओं की निगरानी के लिए नए तरीके विकसित करती है। इसके अलावा, हम कंप्यूटर विज़न और अन्य टेक्नॉलजी को समर्थन देने के लिए इंजीनियरिंग रिसोर्सेज़ में निवेश कर रहे हैं, जो इन प्रयासों में मदद कर सकें।
हमने कनेक्ट सेफ़्टी और यूके सेफ़र इंटरनेट सेंटर जैसे अपनी श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ भी साझेदारी की है। उन्होंने हमें अपना सेफ़्टी सेंटर बनाने और हमारे, हमारे प्रियजनों और दुनिया के लिए एक बेहतर, सुरक्षित कम्युनिटी विकसित करने में मदद की।
सुरक्षित विज्ञापन
हम Snapchatters तक पहुंचने के लिए एडवर्टाइजर्स के लिए कई मजेदार और प्रभावी तरीकों को पेश करते हैं!
हमारे ज्यादातर विज्ञापन उत्पादों में, विज्ञापन के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने में क्यूरेशन एक बड़ी भूमिका निभाता है। अगर आप पब्लिशर Stories में ऐड्स रखते हैं, जैसे, आपका ऐड स्वीकृत संपादकों द्वारा या टीम Team Snapchat द्वारा क्यूरेट किए जाने पर Snap के सन्दर्भ में दिखेगा।
हम कुछ लोकप्रिय Snapchatters के कुछ Snap और Stories की निगरानी करेंगे, इस प्रयास में कि Snap ऐड्स और प्रोमोट की गई Stories कुछ ऐसे चीज के बगल में नहीं दिख रहे हैं, जो आपके ब्रांड के लिए हानिकारक हो सकती है। अगर किसी Snap या स्टोरी को एडवर्टाइज़र्स के लिए अनसेफ़ के रूप में फ्लैग किया जाता है, तो उस स्टोरी में आपके ऐड्स दिखाई नहीं देंगे, और वह स्टोरी डिस्कवर पर आपकी प्रोमोट की गई स्टोरी के साथ एक ही स्क्रीन पर नहीं होनी चाहिए।
अगर आप एक स्पॉन्सर्ड लेंस खरीदते हैं, तो स्नैपचैटर्स खुद अपने Snaps पर वह ब्रांडेड लेंस लगाना चुनते हैं — बिल्कुल वैसे ही, जैसे वे असल में ब्रांडेड मर्चेंडाइज़ पहनकर उसे अपने दोस्तों, सहयोगियों और परिवार को दिखा रहे हों।
और सिंगल इमेज या वीडियो ऐड्स फुल-स्क्रीन वीडियो होते हैं, जो अन्य कंटेंट के ऊपर या बगल में दिखने के बजाय, विज्ञापनदाताओं को फोन की स्क्रीन पर पूर्ण विशिष्टता प्रदान करते हैं।
ऊपर बतलाए गए मॉडरेशन टूल्स के अलावा, अगर कम्युनिटी का बनाया गया Snap कम्युनिटी दिशानिर्देश या सेवा शर्तों का उल्लंघन करता है, तो Snapchatters हमारे सपोर्ट पेज पर इन-ऐप रिपोर्ट कर सकते हैं या हमारे सपोर्ट पेज जाकर एक सेफ़्टी चिंता को रिपोर्ट कर सकते हैं।