किसी सेक्शन का विस्तार करने के लिए टैप करें:
क्रिएटर रिवार्ड्स क्या हैं और उन्हें कैसे दिया जाता है?
क्रिएटर रिवार्ड्स उन योग्य क्रिएटर्स को दिए जाते हैं जो Snapchat पर भुगतान-योग्य गतिविधियों में संलग्न होते हैं। क्रिएटर रिवार्ड्स प्राप्त होने के बाद, आप अपनी प्रोफ़ाइल में क्रिएटर रिवार्ड्स हब में उन्हें पैसे के रूप में कैश आउट कर सकते हैं! इसके अतिरिक्त, सभी पुरस्कार इतिहास और गतिविधि को क्रिएटर रिवार्ड हब में देखा जा सकता है। क्रिएटर रिवॉर्ड हब खोलने के लिए, अपनी प्रोफ़ाइल पर नेविगेट करें और नीचे 'मेरे क्रिएटर रिवार्ड्स' तक स्क्रॉल करें।
यदि आप स्पॉटलाइट सबमिशन से क्रिएटर रिवार्ड्स प्राप्त करने के योग्य हैं या एक योग्य Snap स्टार हैं (लंबित क्रिएटर रिवार्ड्स के साथ या बिना), तो आपको एक पुश नोटिफिकेशन प्राप्त होगा और आपकी प्रोफ़ाइल में सूचित किया जाएगा। पुश नोटिफिकेशन पर टैप करें या अपनी प्रोफ़ाइल पर नेविगेट करें और क्रिएटर रिवार्ड्स हब खोलने के लिए 'मेरे क्रिएटर रिवार्ड्स' पर टैप करें।
जब आप एक पुरस्कार प्राप्त करते हैं, तो उसे क्रिएटर रिवार्ड्स हब के 'सभी गतिविधि' अनुभाग में 'लंबित' के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। क्रिएटर रिवार्ड्स को, क्रिएटर रिवार्ड्स हब के 'सभी गतिविधि' सेक्शन में दिखाई देने के समय से, 'लंबित' से 'उपलब्ध' में जाने में 14 दिन लगते हैं, जिस समय वे कैश आउट करने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
सुनिश्चित करें कि आपने Snapchat के लिए पुश नोटिफ़िकेशन को सक्षम कर रखा हो, ताकि आप किसी भी पुरस्कार नोटिफ़िकेशन को मिस न करें।
कृपया ध्यान दें: क्रिएटर रिवार्ड्स का उपयोग केवल Snapchat पर भुगतान-योग्य गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए किया जाता है। वे किसी अधिकार को प्रदान करने या लागू करने या किसी दायित्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिप्रेत नहीं हैं; वे संपत्ति का गठन नहीं करते हैं; वे हस्तांतरणीय या असाइन करने योग्य नहीं हैं; और उन्हें खरीदा नहीं जा सकता है या वे बिक्री, वस्तु विनिमय या विनिमय के अधीन नहीं हैं।
ऑनबोर्ड हो जाने के बाद मैं क्रिएटर रिवार्ड्स को कैसे कैश आउट करूं?
अब जबकि आप ऑनबोर्ड हो गए हैं, तो आप क्रिएटर रिवार्ड्स इकट्ठा करना शुरू कर सकते हैं और नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना पहला कैश आउट कर सकते हैं:
- जब आपको क्रिएटर रिवॉर्ड दिए जाते हैं, तो आपको एक पुश नोटिफ़िकेशन भेजा जाएगा। अपनी प्रोफ़ाइल में 'मेरे क्रिएटर रिवार्ड्स' पर टैप करके क्रिएटर रिवार्ड्स हब में जाएं। कृपया ध्यान दें कि पुश नोटिफ़िकेशन तुरंत प्राप्त नहीं होता, इसे प्राप्त होने में कई घंटे भी लग सकते हैं।
- जब आप एक पुरस्कार प्राप्त करते हैं, तो उसे क्रिएटर रिवार्ड्स हब के 'सभी गतिविधि' अनुभाग में 'लंबित' के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। क्रिएटर रिवार्ड्स को, क्रिएटर रिवार्ड्स हब के 'सभी गतिविधि' सेक्शन में दिखाई देने के समय से, 'लंबित' से 'उपलब्ध' में बदलने में, 14 दिन लगते हैं, जिस समय वे कैश आउट के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
- आपके क्रिएटर रिवॉर्ड्स के 'लंबित' से 'उपलब्ध' में जाने के बाद, आपका कुल उपलब्ध बैलेंस, क्रिएटर रिवार्ड्स हब के शीर्ष पर USD कैश आउट मूल्य के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।
कृपया ध्यान दें: क्रिएटर रिवार्ड्स आपके द्वारा कम्युनिटी दिशानिर्देश, स्पॉटलाइट दिशानिर्देश, सेवा की शर्तें, स्पॉटलाइट शर्तें, स्पॉटलाइट चुनौती आधिकारिक नियम, और हमारी सेवाओं को नियंत्रित करने वाली कोई अन्य लागू शर्तों के निरंतर अनुपालन के अधीन होते हैं। इनका पालन न होने पर, लंबित और/या उपलब्ध क्रिएटर रिवार्ड्स अमान्य हो सकते हैं।
-
जब आप अपने उपलब्ध क्रिएटर रिवार्ड्स का भुगतान, USD में पाने के लिए तैयार हों, तब "कैश आउट करें" बटन पर टैप करें! ऐसा करने पर, आपके सभी उपलब्ध क्रिएटर रिवार्ड्स का कैश-आउट, USD में शुरू हो जाएगा, जिसे हाइपरवॉलेट के माध्यम से आपके Snapchat पेआउट पोर्टल में उपलब्ध कराया जाएगा। ध्यान दें कि भुगतान शुरू करने के लिए, आपके पास कम से कम $100 USD के भुगतान के लिए पर्याप्त उपलब्ध क्रिएटर रिवार्ड्स होने चाहिए। कृपया यह भी ध्यान दें कि आपके द्वारा Snapchat ऐप से कैश आउट शुरू करने के बाद हाइपरवॉलेट के माध्यम से आपके Snapchat पेआउट पोर्टल पर कैश भेजने में आमतौर पर अतिरिक्त 14 दिन या उससे अधिक समय लगता है।
आप अपनी इच्छानुसार कैश आउट चुन सकते हैं, लेकिन ध्यान दें कि (आपके द्वारा कम्युनिटी दिशानिर्देश, स्पॉटलाइट दिशानिर्देश, सेवा की शर्तों, स्पॉटलाइट की शर्तों, स्पॉटलाइट चुनौतियों के आधिकारिक नियमों, और हमारी सेवाओं को नियंत्रित करने वाली कोई अन्य लागू शर्तों के निरंतर अनुपालन के आधार पर) हम सीधे आपके Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट में एक कैश आउट शुरू करेंगे यदि आपके पास (i) एक उपलब्ध बैलेंस है जो एक वर्ष के लिए अपरिवर्तित रहा है या दो वर्षों में कैश आउट नहीं किया गया है, और (ii) कम से कम $100 USD के भुगतान के लिए पर्याप्त क्रिएटर रिवार्ड्स उपलब्ध हों।
अगर आपके अकाउंट्स, अच्छी स्थिति में नहीं हैं या आपने ऊपर उल्लिखित आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया है, तो आप प्रारंभिक पुरस्कार से एक साल या दो साल (जैसा लागू हो) के बाद क्रिएटर रिवार्ड्स के लिए भुगतान प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे।
- हाइपरवॉलेट के माध्यम से आपके Snapchat पेआउट पोर्टल में आपके भुगतान के उपलब्ध होने के बाद, आपको अपनी पसंदीदा निकासी विधि से अपने फंड्स को निकालना पड़ेगा। जब आप Snapchat पेआउट पोर्टल से फंड्स निकालते हैं तब आप कई निकासी विकल्पों (जैसे बैंक अकाउंट या PayPal) में से किसी को चुन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हाइपरवॉलेट FAQ को देखें।
जब आप अपने Snapchat पेआउट पोर्टल से अपना फंड (यदि कोई हो) निकालते हैं, तो हमारे थर्ड-पार्टी भुगतान प्रदाता द्वारा आपसे लागू लेनदेन फ़ीस (नीचे लिंक में सूचीबद्ध किया गया है) वसूल किया जाएगा। विशेष लेनदेन फ़ीस, आपके द्वारा चुनी गई फंड्स निकासी विधि और, यदि लागू हो, आपके द्वारा चुनी गई फंड्स रूपांतरण मुद्रा (US डॉलर को छोड़कर) पर आधारित होगी।
भुगतान प्रदाता लेनदेन फ़ीस के बारे में और जानें।
अगर आपको ऐसे मैसेज दिखाई देते हैं जो एक आधिकारिक Snapchat अकाउंट होने का दिखावा करते हैं, तो तुरंत अकाउंट की रिपोर्ट करें और ऐसे अकाउंट को कोई भी व्यक्तिगत या भुगतान जानकारी प्रदान न करें। ज़्यादा जानकारी और सुरक्षा सलाहों के लिए हमारे सुरक्षा केंद्र पर जाएं।
किन देशों में Snap चैटर्स, पेआउट के योग्य हैं?
स्नैपचैटर्स इन देशों में पेआउट के योग्य हैं:
अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, कनाडा, डेनमार्क, मिस्र, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जॉर्डन, कुवैत, लीबिया, मैक्सिको, मोरक्को, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, ओमान, फिलिस्तीन, फिलिपींस, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका
हम इसे और Snap चैटर्स को जल्द उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं!
क्या मैं Snapchat पेआउट पोर्टल में अपना कानूनी नाम, पता, या अन्य डेमोग्राफिक डेटा अपडेट कर सकता/सकती हूं?
जब आप अपनी प्रोफ़ाइल में अपनी संपर्क जानकारी प्रदान करते हैं और अपने Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट को सक्रिय करते हैं, तो कृपया अपने कानूनी नाम का उपयोग करना सुनिश्चित करें (वह नाम जो आपके जन्म प्रमाण पत्र पर है, या यदि आप यूएस में हैं तो सोशल सिक्योरिटी कार्ड पर)। एक रिमाइंडर के रूप में, आप एक बार सबमिट किए जाने के बाद अपनी प्रोफ़ाइल में अपनी संपर्क जानकारी को एडिट नहीं कर पाएंगे, इसलिए सुनिश्चित करें कि यह सटीक है। यदि आपको कोई समस्या आती हैं, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।
कृपया ध्यान दें: अपनी संपर्क जानकारी गलत दर्ज करने से, किसी भी बकाया भुगतान में देरी हो सकती है।
मैं क्या करूं अगर मैं हाइपरवॉलेट के माध्यम से अपना Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट सेट करते समय गलती से गलत जानकारी दर्ज कर देता हूँ?
अपना अकाउंट बनाते समय, यदि आप गलत जानकारी देते हैं, तो मदद के लिए कृपया हाइपरवॉलेट सपोर्ट से संपर्क करें।
मुझे अपने क्रिएटर रिवार्ड्स के लिए भुगतान का अनुरोध कब तक करना होगा?
आपको अपने क्रिएटर रिवार्ड्स को प्राप्त करने के दो साल के भीतर या आपके सबसे हाल के अवार्ड के एक साल के भीतर भुगतान का अनुरोध करना होगा, अन्यथा हम आपके Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट में भुगतान वितरित करेंगे। आपका भुगतान तब तक किया जाएगा जब तक आप 100 अमेरिकी डॉलर की न्यूनतम भुगतान सीमा पूरी कर रहे हैं, आपने भुगतान प्राप्त करने के लिए आवश्यक सभी जानकारी प्रदान की है, आपने अपना Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट सफलतापूर्वक सक्रिय कर लिया है, आपने कम्युनिटी दिशानिर्देश, स्पॉटलाइट दिशानिर्देश, सेवा की शर्तों, स्पॉटलाइट की शर्तों, स्पॉटलाइट चुनौतियों के आधिकारिक नियमों का अनुपालन किया है और आपका अकाउंट अच्छी स्थिति में रहता है। यदि उपरोक्त में से कोई भी आवश्यकता पूरी नहीं होती है, तो आप इस अवधि के बाद अपने क्रिएटर रिवार्ड्स के लिए भुगतान का अनुरोध करने के योग्य नहीं होंगे।
अगर मेरे पास पहले से ही स्पॉटलाइट पेआउट का पेआउट पोर्टल अकाउंट है, तो क्या होगा? क्या मुझे दूसरा अकाउंट बनाना होगा?
अगर आपके पास पहले से ही Snapchat पेआउट पोर्टल है तो आपको एक और अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। यदि आप पहले स्पॉटलाइट पेआउट के लिए योग्य थे, तो आप क्रिएटर रिवार्ड्स के भुगतान का अनुरोध करने के लिए उसी अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं।
मैं स्पॉटलाइट पेआउट और/या क्रिएटर रिवार्ड्स से ऑप्ट आउट करना चाहता हूं
हम दोनों प्लैटफ़ॉर्म पर Snapchat स्पॉटलाइट और क्रिएटर रिवार्ड्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमेशा काम कर रहे हैं। कृपया नए अपडेट के लिए अपने डिवाइस के App Store पर नज़र रखें! इस बीच, यदि आप स्पॉटलाइट पेआउट या क्रिएटर रिवार्ड्स में ऑप्ट इन नहीं करना चाहते हैं, तो हम सलाह देते हैं कि आप ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूरी न करें।
मेरी Snapchat नोटिफ़िकेशन बंद हो गई है। मुझे कैसे पता चलेगा कि मैंने पेआउट से संबंधित किसी नोटिफ़िकेशन को मिस कर दिया है?
आप अपनी प्रोफ़ाइल पर जाकर और 'मेरे क्रिएटर रिवार्ड्स' पर टैप करके यह देख सकते हैं कि आपके पास क्रिएटर रिवार्ड्स लंबित हैं या नहीं।
क्या अपना भुगतान निकालते समय मुझे कोई फ़ीस देनी होगी?
जब आप अपने Snapchat पेआउट पोर्टल से फंड्स निकालते हैं तो आपसे हमारे थर्ड-पार्टी भुगतान प्रदाता द्वारा लागू लेनदेन फ़ीस (नीचे दिए गए लिंक में सूचीबद्ध) ली जाएगी। विशेष लेनदेन फ़ीस, आपके द्वारा चुनी गई फंड्स निकासी विधि और, यदि लागू हो, आपके द्वारा चुनी गई फंड्स रूपांतरण मुद्रा (US डॉलर को छोड़कर) पर आधारित होगी।
भुगतान प्रदाता लेनदेन फ़ीस के बारे में और जानें।
कृपया ध्यान दें: भुगतान पाने योग्य होने के लिए, आपकी उम्र आपके न्याय-अधिकार क्षेत्र की व्यस्कता की कानूनी सीमा के बराबर या आपके माता-पिता/अभिभावक(कों) की सहमति से, कम से कम 16 साल की होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए, हमारी स्पॉटलाइट की शर्तें, स्पॉटलाइट की चुनौतियों के आधिकारिक नियम या प्रासंगिक सेवा(ओं) को नियंत्रित करने वाली लागू शर्तें देखें।
मेरे क्रिएटर रिवार्ड्स के लिए कर कैसे प्रबंधित किए जाते हैं, जैसे कि यूएस में फ़ॉर्म 1099?
Snapchat पेआउट पोर्टल में शामिल होने के लिए, आपको एक वैध W-9 फॉर्म (यूएस) या W-8 फॉर्म (अंतर्राष्ट्रीय) प्रदान करना होगा। किसी कैलेंडर वर्ष में आपको वितरित किया गया भुगतान दिखाने वाले किसी भी आवश्यक कर फॉर्म के लिए, उन्हें आपके Snapchat पेआउट पोर्टल में 'रिसोर्सेज़', फिर 'कर दस्तावेज़' पर नेविगेट करके इलेक्ट्रॉनिक रूप से एक्सेस किया जा सकता है। कर फॉर्म का वितरण, IRS की समय सीमाओं (आमतौर पर अगले साल की जनवरी/फरवरी) के अनुसार किया जाएगा।
कर संबंधी अधिक जानकारी के लिए, हमारी स्पॉटलाइट की शर्तें, स्पॉटलाइट की चुनौतियों के आधिकारिक नियम या प्रासंगिक सेवा(ओं) को नियंत्रित करने वाली लागू शर्तें देखें।
क्या मैं किसी और के साथ अपना भुगतान साझा कर सकता हूं?
Snap आपकी सभी भुगतान राशि केवल एक ही Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट और लॉगिन में जमा करेगा।
मेरे क्रिएटर रिवॉर्ड्स को निकालने के लिए मेरे पास क्या विकल्प हैं?
जब आप Snapchat पेआउट पोर्टल से फंड्स निकालते हैं तब आप कई निकासी विकल्पों (जैसे बैंक अकाउंट या PayPal) में से किसी को चुन सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए हाइपरवॉलेट FAQ देखें।
जब आप अपने Snapchat पेआउट पोर्टल से फंड्स निकालते हैं तो आपसे हमारे थर्ड-पार्टी भुगतान प्रदाता द्वारा लागू लेनदेन फ़ीस (नीचे दिए गए लिंक में सूचीबद्ध) ली जाएगी। विशेष लेनदेन फ़ीस, आपके द्वारा चुनी गई फंड्स निकासी विधि और, यदि लागू हो, आपके द्वारा चुनी गई फंड्स रूपांतरण मुद्रा (US डॉलर को छोड़कर) पर आधारित होगी।
भुगतान प्रदाता लेनदेन फ़ीस के बारे में और जानें।
मेरा Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट लॉक हो गया है। मैं इसे कैसे अनलॉक कर सकता हूं?
अगर आप गतल क्रेडेंशियल दर्ज करते हैं तो आपका Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट बंद हो सकता है। अगर आपका Snapchat पेआउट पोर्टल अकाउंट लॉक हो गया है, तो कृपया मदद के लिए हाइपरवॉलेट सहायता से संपर्क करें।
यदि आप एक मौजूदा Snap स्टार है और आपके पास कोई अतिरिक्त सवाल है, तो कृपया इस फॉर्म के माध्यम से संपर्क करें।